
पंजाब कांग्रेस के प्रधान व लोकसभा क्षेत्र लुधियाना के कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अमरिंदर राजा वेडिंग का लुधियाना आने पर उनका फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया गया।।
लुधियाना ( मनमोहन कुमार ) ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय नेता श्रीमती सोनिया गांधी जी व श्री राहुल गांधी जी, वह श्रीमती प्रियंका गांधी जी द्वारा पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस सभी उम्मीदवारो को चुनाव मैदान मे उतारा गया तथा जिला लुधियाना लोकसभा क्षेत्र में पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वेडिंग जी को चुनाव मैदान में उतारा , जिसके मध्य नजर आज पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान लुधियाना लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में अमरिंदर राजा वेडिंग जी आज अपनी धर्मपत्नी जी के साथ लुधियाना शहर में जनता का एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लुधियाना शहर में दाखिल हुए पंजाब कांग्रेस के प्रधान व लोकसभा क्षेत्र लुधियाना में कांग्रेस के उम्मीदवार राजा वेडिंग जी का स्वागत कांग्रेस से सभी सीनियर नेताओं, तथा उनके साथ ओबीसी विभाग कांग्रेस लुधियाना के सीनियर वाइस चेयरमैन एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उप प्रधान श्री विनय वर्मा जी द्वारा पंजाब कांग्रेस के प्रधान व लोकसभा क्षेत्र लुधियाना के कांग्रेस के उम्मीदवार अमरिंदर राजा वेडिंग जी का स्वागत फूलों की वर्षा कर किया गया एवं उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर भांगड़ा भी डाला एवं लड्डू भी बांटे गए, इस मौके ओबीसी विभाग कांग्रेस लुधियाना के सीनियर वाइस चेयरमैन विनय वर्मा ने कहा की सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एवं लुधियाना की जनता ने मिलकर लुधियाना के कांग्रेस की उम्मीदवार राजा वेडिंग जी का स्वागत, फूलों की वर्षा के साथ किया , जनता कांग्रेस के साथ है पंजाब की सभी 13 की 13 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी विजयी प्राप्त करेगी, कांग्रेस के सभी उम्मीदवार जीत कर लोकसभा जाएंगे, पूरे देश में सभी जगह कांग्रेस पार्टी के सभी उम्मीदवार भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे, तथा कांग्रेस देश के अंदर भारी बहुमत से जीतकर देश का अगला प्रधानमंत्री कांग्रेस पार्टी का ही बनेगा, कांग्रेस नेता विनय वर्मा ने कहां की देश का अगला प्रधानमंत्री कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता श्री राहुल गांधी जी होंगे तथा देश उनतीऔर प्रगति की तरफ बढ़ेगा, कांग्रेस नेता विनय वर्मा ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र लुधियाना के उम्मीदवार अमरिंदर राजा वेडिंग जी को विजयी बनाने के लिए वह दिन रात एक कर देंगे तथा लोकसभा क्षेत्र लुधियाना के उम्मीदवारअमरिंदर राजा वेडिंग जी भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे ।।