logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

त्योहारों के मद्देनजर सतर्कता बनाए रखने तथा पेट्रोलिंग करने के निर्देश

-पुलिस लाइन, चुर्क सोनभद्र स्थित सभागार कक्ष में मासिक अपराध आयोजित
सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र के नेतृत्व में पुलिस लाइन, चुर्क सोनभद्र स्थित सभागार कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई । 

गोष्ठी में जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने उपस्थित सभी अधिकारी/थाना प्रभारियों एवं कर्मचारियों को बीते दिनों कई महत्वपूर्ण त्योहारों पर सतर्कतापूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनपद में सौहार्द व पूर्ण शान्ति व्यवस्था कायम रखने पर प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी गयी तथा आगामी त्योहार/चुनाव के दृष्टिगत लगातार सतर्क दृष्टि रखने व पुलिस बल/पीवीआर वाहनों को ब्रीफ कर पेट्रोलिंग करने के सम्बन्ध में निर्देशित किया । 

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों के साथ NSA/गैंगस्टर/गुंडा/145/107/116 की कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी कार्यालय पर लंबित प्रकरणों, ECAct/शिक्षक भर्ती/गबन या अन्य विवेचनाएं जिनमें अन्य विभागों से सहयोग अपेक्षित है का विवरण, ऐसे अभियोग जिनमें अभियोजन स्वीकृति की आवश्यकता है का अवलोकन करते हुये सम्बन्धित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
 
 एसपी आशीष श्रीवास्तव ने इसके अतिरिक्त गोष्ठी के दौरान पूर्व निर्धारित 27 बिन्दु की सूचना, पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्यांचल परिक्षेत्र, उप्र मीरजापुर द्वारा जूम एप से सम्बन्धित निर्धारित 09 बिन्दु की सूचना, मुकदमाती मालों के अतिशीघ्र निस्तारण, न्यायालय व उच्चाधिकारियों के आदेशो/निर्देशों का शत् प्रतिशत पालन कराने, आनलाइन प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थनापत्रों का भली-भाँति अवलोकन कर उनमें निष्पक्ष जाँच करने तथा समय से उनको निस्तारित करने, रात्रि में किसी महिला द्वारा सहायता मांगे जाने पर तत्काल उस पर प्राप्त निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 थानों पर महिला हेल्प डेस्क, सी-प्लान, डिजिटल वालंटियर, सवेरा योजना,1090,112,108, UPCOP इत्यादि से जनता को लगातार जागरूक करते हुए प्राप्त निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही करने के सम्बन्ध में समस्त थाना-प्रभारियों को निर्देश दिये गये। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी,  समस्त-उपजिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन/मुख्यालय, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें ।

306
14905 views

Comment