logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाबूलाल प्रजापत ने कराया पानी की टंकी का निर्माण, ग्रामीण वासियों ने किया स्वागत

बाबूलाल प्रजापत ने कराया पानी की टंकी का निर्माण, ग्रामीण वासियों ने किया स्वागत

जयपुर l बिंदायका गांव में गर्मी में पीने के पानी की समस्या को देखते हुए समाजसेवी बाबूलाल प्रजापत ने स्वयं के खर्चे से ठाकुर जी मंदिर के सामने चबूतरे पर पानी का टंकी का निर्माण करवाया ताकि ग्रामीणों व आम राहगीरों को पीने के पानी की समस्या से निजात मिल सके उत्साहित ग्रामीणों ने बाबूलाल प्रजापत को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया l इस मौके ग्रामीण सीताराम जांगिड़ ने कहा "गांव में प्रजापत ने पानी कि समस्या का समाधान किया, जल सेवा से बड़ा कोई धर्म व पुण्य-प्रताप नहीं है" इस मौके पर गिरीश पारीक, सीताराम जांगिड़, रामधन रेगर, ज्ञानचंद राधेश्याम अटल, सत्यनारायण, जगदीश प्रजापत, सोनू बिलोनिया, प्रमोद कुमार, हंसराज प्रजापत सहित ग्रामीण मौजूद रहे सभी ने प्रजापत का आभार व्यक्त किया l

149
35241 views

Comment