logo

कोरोना पीड़ित एक मरीज की मौत, 21 मिले पॉजिटिव

महाजगंज। ज़िले में बुधवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 21 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। पहले से संक्रमित 12 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। अब तक जिले में कोरोना से 5502 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 5276 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 138 केस सक्रिय है।

कोरोना से जिले में अब तक 88 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों पर भी विशेष नजर है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आईए अंसारी ने बताया कि बुधवार को 1669 नमूनों की जांच की गई। अब तक पूरे जनपद में 190510 नमूनों की जांच हो चुकी है। सभी लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है। मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं स्वस्थ स्वास्थ्य विभाग की टीम अधिक से अधिक लोगों की जांच कर रही है।


144
14683 views