logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

T20 World Cup 2024 के लिए Brian Lara ने चुने अपने पसंदीदा 15 भारतीय खिलाड़ी, इस क्रिकेटर को बाहर करके चौंकाया

वेस्‍टइंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के लिए अपने पसंदीदा 15 भारतीय खिलाड़‍ियों का चयन किया है। लारा ने भारत के लिए पिछले कुछ समय में टी20 प्रारूप में मैच फिनिशर खिलाड़ी को बाहर करके चौंका दिया है। ब्रायन लारा ने केएल राहुल को भी अपनी टीम का हिस्‍सा नहीं बनाया। जानें लारा ने किन 15 खिलाड़‍ियों पर भरोसा जताया।टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम की घोषणा जल्‍द होने वाली है। इससे पहले वेस्‍टइंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा ने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए अपने पसंदीदा 15 भारतीय खिलाड़‍ियों का चयन किया। स्‍टार स्‍पोर्ट्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्‍स पर ब्रायन लारा द्वारा चुनी टीम का पोस्‍ट शेयर किया।ब्रायन लारा ने रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़‍ियों विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को जगह दी। इसके अलावा युवा यशस्‍वी जायसवाल और आईपीएल में मिली पेस सनसनी मयंक यादव को भी शामिल किया है। वहीं, विकेटकीपिंग की जिम्‍मेदारी लारा ने संजू सैमसन और ऋषभ पंत के कंधों पर सौंपी ताकि बल्‍लेबाजी क्रम में गहराई और लचीलापन बढ़े।

ब्रायन लारा ने शिवम दुबे की ऑलराउंड क्षमता पर भरोसा जताया और रवींद्र जडेजा को मौका दिया। उन्‍होंने स्पिनर्स के रूप में 'कुलचा' (कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल) पर भरोसा जताया। तेज गेंदबाजों के रूप में बुमराह के अलावा लारा ने अर्शदीप सिंह, संदीप शर्मा और मयंक यादव को चुना।

142
8428 views

Comment