logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Uttarakhand Board Result 2024 Live: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे कल होंगे घोषित, फेल होने पर करें यह काम

फेल होने पर करें यह काम। कम मार्क्स आएं तो करें यह काम। 13 मार्च तक हुई थी परीक्षाएं। प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा UBSE। नोट करें तारीख और समय। ubse.uk.gov.in पर रखें नजर। 2 लाख स्टूडेंट्स को है इंतजार। लिंक ubse.uk.gov.in पर होगा एक्टिवेट। UBSE की ओर से इस वर्ष वर्ष 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 13 मार्च एवं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 27 फरवरी से 16 मार्च 2024 तक किया गया था। बोर्ड परीक्षाओं में इस वर्ष 2 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने भाग लिया। इन सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) के सभापति महावीर सिंह बिष्ट की ओर से 30 अप्रैल को जारी किये जाने की घोषणा की गई है।उत्तराखंड बोर्ड से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को रिजल्ट घोषित किये जाने का इंतजार है जो खत्म होने वाला है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (UBSE) की ओर से दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट 30 अप्रैल 2024 को सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभापति महावीर सिंह बिष्ट द्वारा घोषित किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा होते ही लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा। इसके बाद स्टूडेंट्स वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर या एसएमएस के माध्यम से अपने रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।

166
4751 views

Comment