logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

माधवपुरम मेरठ में श्री मद् भागवत कथा, भव्य कलश यात्रा निकली

मेरठ। माधवपुरम सेक्टर 1 स्थित राधा गोविन्द पार्क में सोमवार 29 अप्रैल से श्री मद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। सोमवार यानि आज सुबह राधा गोविन्द पार्क से महाकालेश्वर शिव मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो कि माधवपुरम से परिक्रमा करते हुए वापस राधा गोविन्द पार्क पहुंची। वहां पहुंचकर कथा व्यास वृन्दावन धाम से पधारे आचार्य राधा चेतन महाराज ने कलश यात्रा तथा श्री मद् भागवत कथा के महात्म्य पर प्रकाश डाला। तदुपरांत श्री मद् भागवतजी की आरती की गई।

मध्याह्न तीन बजे से आचार्य राधा चेतन महाराज के श्री मुख से श्री मद् भागवत कथा का पाठ होगा। कलश यात्रा में मुख्य रूप से ललित जैन, मंजू जैन, आयुष जैन, संयुक्त व्यापार संघ मेरठ के अध्यक्ष नवीन चंद गुप्ता, मिथलेश गुप्ता, संजय गुप्ता, राजेश अवस्थी, अंशु अवस्थी, ममता रुहेला, दीप्ति रुहेला, अतुल शर्मा, सीमा शर्मा, मीनू गुप्ता, रचना शर्मा, सुमन यादव, शोभा, विमला, शालिनी भाटी, दीपक, हरीश, राकेश सिंह, सुमन सिंह, विवेक लोधी सीमा प्रजापति, सारिका समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। सबसे पीछे चल रहे रथ में कथा व्यास आचार्य राधा चेतन महाराज थे।

134
10260 views

Comment