logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*ग्राम विकास अधिकारी से 71 लाख लूट मामलाः पच्चीस हजार रुपये का फरार आरोपी गिरफ्तार*

जयपुर, 28 अप्रैल 2024
मुहाना थाना पुलिस ने 23 अप्रैल की शाम को सीकर के ग्राम विकास अधिकारी देवेन्द्र जांगिड़ से 71 लाख रुपये की लूट मामले में फरार पच्चीस हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पूर्व में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि मुहाना थाना पुलिस ने 23 अप्रैल की शाम को सीकर के ग्राम विकास अधिकारी देवेन्द्र जांगिड़ से 71 लाख रुपये की लूट मामले में फरार पच्चीस हजार रुपये के इनामी आरोपी रामसिंह गोरा निवासी पचेवर जिला टोंक को बापर्दा गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि लूट के मामले में मुख्य आरोपी धाबास निवासी रवि पंडित के साथ जयपुर निवासी मुकेश सामोता और दूदू निवासी सुरेंद्र देवलिया सहित लूटी गई रकम को ठिकाने लगाने में मुंगथला दूदू निवासी गोपाल लाल जाट, सुरेंद्र और बद्रीनारायण को गिरफ्तार किया जा चुका है।

139
2341 views

Comment