logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फरीदाबाद: प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में पकड़ी गई 75 लाख मूल्य की 10,500 लीटर शराब ।

फरीदाबाद, 29 अप्रैल (AIMA) जिला में अवैध शराब सप्लाई करने वालों के खिलाफ प्रशासन को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार को चेकिंग के दौरान 75 लाख रुपए मूल्य से अधिक की 10,500 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई है। इसके साथ ही अलग-अलग टीम में बनाकर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के दौरान किसी भी स्थान पर अवैध रूप से शराब की सप्लाई न हो इसके लिए आबकारी विभाग द्वारा छह स्थानों पर नाके लगाकर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत इससे पहले 8,447 लीटर अवैध शराब बरामद की गई थी। अब रविवार को की गई इस बड़ी कार्रवाई के बाद पकड़ी गई इस शराब का मूल्य एक करोड़ दो लाख रुपए हो गया है। हरियाणा में अवैध शराब के खिलाफ इस तरह की बड़ी कार्रवाई में फरीदाबाद जिला तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लगने के बाद जिला में अवैध रूप से शराब सप्लाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा जिला में भाटी माईन मांगर, सूरजकुंड, बदरपुर बार्डर, दुर्गा बिल्डर के सामने, बसंतपुर और छांयसा में छह नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर 8-8 घंटे के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि शनिवार रात को और रविवार को दिनभर चली कार्रवाई में चैकिंग अभियान के दौरान चैकिंग टीमों द्वारा 10,500 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। इस शराब का मूल्य 95 लाख रुपये आंका गया है। वहीं इन मामलों में एफआईआर भी दर्ज की गई हैं। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लगने के बाद जिला में शराब सहित 73 लाख रुपये के असेट्स सीज किए गए थे। इनमें 21 लाख रुपये की नकदी भी शामिल है। अब 75 लाख रुपए की अवैध शराब पकडी गई है।

179
3456 views

Comment