logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डीएम ने किया नवनिर्मित गो आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण

अंबेडकर नगर (उप्र)। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र द्वारा विधानसभा क्षेत्र आलापुर के विकासखंड रामनगर में नवनिर्मित गो आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, बीडीओ रामनगर, सेक्रेटरी व ग्राम प्रधान राकेश कुमार यादव मौके पर उपस्थित थे। नवनिर्मित गो आश्रय स्थल का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण पाया गया, जिसे देखकर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की। 

इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि, 'इस आश्रय स्थल में गोवंश को शिफ्ट किया जाए।'

 उन्होंने कहा कि, 'गो आश्रय स्थल में पर्याप्त मात्रा में भूसा, चरही, पशु आहार एवं ठंड के मद्देनजर तिरपाल एवं पर्याप्त मात्रा में पुयाल की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए।' उन्होंने कहा कि] 'पशुओं के सकुशल संरक्षण में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होना चाहिए अन्यथा ऐसी दशा में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'

144
14681 views

Comment