logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पत्रकार अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

-मुंबई पुलिस पर अर्नब व उनके परिवारजनों से मारपीट का आरोप
मुंबई (महाराष्ट्र)। खुदकुशी के लिए उकसाने के एक पुराने मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने बुधवार सुबह रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को उनके वर्ली स्थित निवास से गिरफ्तार किया है। उधर, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अर्नब गोस्वामी को हिरासत में लिए जाने को प्रेस की आजादी पर हमला बताया है। 

अर्नब गोस्वामी को महाराष्ट्र सीआईडी ने 2018 में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की खुदकुशी के मामले की तहकीकात के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, गोस्वामी को अलीबाग ले जाया गया है। 

दूसरी ओर अर्नब गोस्वामी का कहना है कि मुंबई पुलिस ने उनके साथ मारपीट की है। रिपब्लिक टीवी ने अर्नब के घर के लाइव फुटेज को प्रसारित किया है, जिसमें नजर आ रहा है कि पुलिस और अर्नब के बीच तीखी झड़प हो रही है।

टीवी द्वारा जारी की गए फुटेज में दिखाई दे रहा है कि अर्नब को जबरन् वैन में बैठाया जा रहा है। रिपब्लिक टीवी के संपादक का कहना है कि, 'मुंबई पुलिस ने उनकी सास और ससुर, बेटे और पत्नी पर शारीरिक हमला किया।'

अर्नब गोस्वामी के अधिवक्ता का कहना है कि, 'उनकी गिरफ्तारी की जानकारी उनकी वाइफ को नहीं थी। उनके साथ दो पुलिस अफसरों ने मारपीट की। उनकी फैमिली के सदस्यों को धक्का दिया गया और घर को 3 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। उनके बाएं हाथ पर खरोंच है और उनके हाथ पर मौजूदा चोट के चलते लगी पट्टी को हटाने का प्रयास भी किया गया।' 


299
15055 views
1 shares

Comment