logo

भाजपा के मंडल कोठारिया के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संपन्न

राजसमंद (राजस्थान)। नाथद्वारा पंचायतीराज चुनाव के लेकर भारतीय जनता पार्टी के मंडल कोठारिया के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन लालबाग स्थित क्षत्रीय सभा भवन में आयोजित किया गया।

यह सम्मेलन महेश प्रताप सिंह चौहान, भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष नवल सिंह सुराणा, पूर्व जिला महामंत्री भीम सिंह चौहान, पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि केशर सिंह चुंडावत, जिला उपाध्यक्ष संगीता चौहान के आतिथ्य व मंडल अध्यक्ष सुनील सुराणा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

बैठक को पूर्व जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण पालीवाल, पूर्व पँचायत समिति सदस्य एडवोकेट अशोक वैष्णव, पूर्व मंडल हरदयाल सिंह पंचायतराज चुनावों की तैयारियों के संबंध में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं द्वारा टिकट वितरण संबंधी चर्चा की और पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के उम्मीदवारों से आवेदन लिए गए और आगामी चुनाव में भाजपा के सदस्यों को विजयी बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही प्रधान और जिला प्रमुख भाजपा पार्टी का बनाने का संकल्प लिया गया।

साथ ही महेश प्रताप सिंह चौहान द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को महाराणा प्रताप के सैनिकों की तरह और कांग्रेस की बाबर सेना को पराजित करने का संकल्प दिलवाया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने जोश और साहस के साथ उनके समर्थन में विजय संकल्प लिया गया।






144
14688 views