logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रेलवे ने बदला वेटिंग टिकट का नियम, यात्रियों को होगा फायदा

कई बार ऐसा होगा, जब आपका वेटिंग टिकट कंफर्म नहीं हो पाता है. ऐसे में रेलवे की ओर से उस टिकट को कैंसिल कर दिया जाता है. टिकट कैंसिलेशन के नाम पर यात्रियों से सुविधा शुल्क के नाम पर मोटा चार्ज काट लिया जाता है. वेटिंग और आरएसी टिकट के इस नियम को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है. नए नियम के मुताबिक अब यात्रियों को वेटिंग या फिर आरएसी टिकट कैंसिल होने पर मोटी फीस नहीं चुकानी होगी. रेलवे ने अपने नियम में बड़ा बदलाव करते हुए वेटिंग और आरएसी टिकट कैंसिल कराने पर अतिरिक्त चार्ज को हटाने का फैसला किया है. यानी अगर आप वेटिंग टिकट को कैंसिल करवाते हैं या वो कैंसिल हो जाता है तो आपने सुविधा शुल्क के नाम पर अतिरिक्त चार्ज नहीं वसूले जाएंगे. रेलवे के नए नियम के मुताबिक अब यात्रियों से टिकट कैंसिल कराने पर 60 रुपए चार्ज लिया जाएगा.
बता दें कि हाल ही में रेलवे ने वंदे भारत ट्रेनों में यात्रियों को मिलने वाली पानी की बोतल से जुडे़ नियम में बदल दिया. रेलवे ने 1 लीटर के बजाए यात्रियों को 500 एमएल की बोतल देने का फैसला किया. यात्रियों को उनकी जरूरत के हिसाब से 500 एमएल की एक्सट्रा बोतल निशु्ल्क दी जाएगी. रेलवे ने ऐसा पानी बचाने के मकसद से किया है.

145
6634 views

Comment