logo

श्रीडूंगरगढ़ शहर में सफाई व्यवस्था हुई चौपट नगरपालिका प्रशासन बना मूकदर्शक...

श्रीडूंगरगढ़।कस्बे में नगरपालिका की उदासीनता के चलते गत एक माह से सफाई व्यवस्था चौपाल हो गई।शहर के चारों मौहल्लों के 40 वार्डों में सफाई के अभाव में नालियां गंदगी से अटी पड़ी है वहीं कचरा संग्रहण नहीं होने पर जगह जगह कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं।पालिका प्रशासन केवल मूक दर्शक बना हुआ है वहीं सत्ता पक्ष के पार्षद एवं पूरा विपक्ष असहाय महसूस कर रहे हैं।कस्बे में जनता की सुनने वाला कोई धणी धोरी नहीं है।पालिका अध्यक्ष इस अव्यवस्था के लिए लोकसभा चुनाव में टेण्डर प्रक्रिया को बता रहे हैं।जबकि आवश्यक सेवाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया को एक्सटेंड भी किया जा सकता है।बहरहाल शहरी जनता का जनजीवन अस्त व्यस्त हैं।

113
1453 views