logo

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का लुक आउट नोटिस किया जारी

संपादक अमनदीप सिंह मनी भाटिया
: अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करवाने के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का मुंबई पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। - मुंबई पुलिस द्वारा जारी किए गए एक बयानों में कहा गया है कि 14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुक आउट नोटिस (एलओसी) जारी कर दिया गया है। इसे लेकर मुंबई पुलिस ने एजेंसियों से -भी रिपोर्ट शेयर की है। गैंगस्टर कई बड़ी वारदातो में शामिल हैं उस पर पंजाब हरियाणा में तकरिबन 40 मुकदमे दर्ज है पुलिस दावा कर रही हैं की जल्दी ही उसको विदेश से लाया जाएगा
जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार किया हथियार सप्लाई करने वाले
मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा बीते दिन जालंधर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिन्होंने मुख्यारोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को हथियार मुहैया करवाए थे। आरोपियों की पहचान सोनू सुभाष चंदर (37) और अनुज थापन (32) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पंजाब के अबोहर के रहने वाले हैं। आरोपी अनुज ट्रक पर हैल्पर के तौर पर काम करता था।
जालंधर पुलिस को बिना बताए गिरफ्तार करके ले गई मुंबई पुलिस
प्राथमिक जानकारी के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम गुरुवार को जालंधर पहुंच गई थी। इसे लेकर जिले की पुलिस के साथ संपर्क नहीं किया गया था। क्योंकि वह केंद्र सरकार से वॉरंट लेकर आई थी। जिले की पुलिस को बिना बताए गुरुवार को उक्त आरोपी सिटी से गिरफ्तार किए गए और उसी वक्त उन्हें मुंबई ले जाया गया।
https://www.facebook.com/share/p/iinKxwz71x5A4kqC/?mibextid=qi2Omg

1
787 views