logo

लुधियाना में हौजरी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फैक्ट्री मालिक प्रशासन के खिलाफ भड़के

लुधियाना में वीरवार करीब 10 बजे के आस-पास पुराना, सैदां चौक की ब्रह्मपुरी में एक हौजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इसके बाद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। जिसके बाजद फायर ब्रिगेड ने 2 घंटों की कड़ी मेहनत के बाद उसे बुझाने में कामयाब हो पाई। धुआं निकलने पर लोगों ने फैक्ट्री मालिक को किया फोन इलाके में मार्क्स स्पोर्टवे के नाम से हौजरी फैक्टरी है, जिसके मालिक विक्की है। शाम को रोज की तरह वो फैक्ट्री बंद कर घर चले गए थे। इस दौरान उन्हें रात को पड़ोसियों का फोन आया कि उनकी फैक्ट्री से धुआं निकल रहा है। जब वो फैक्ट्री पहुंचे तो देखा कि ग्राउंड फ्लोर पर तो कुछ नहीं था। लेकिन पहली मंजिल पर आग लगी थी। वॉटर पंप न चलने के कारण लोगों में गुस्सा आग लगने के बाद फैक्ट्री मालिकों और आस-पास के दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ गुस्सा दिखाया। उनका कहना है कि प्रशासन ने लाखों रुपए की कीमत से वॉटर पंप लगवाएं हैं ताकि ऐसी स्थिति से निपटा जा सके। पर जब इनका इस्तेमाल करने का समय आया यह नहीं चले। यह सिर्फ शो पीस बनकर रह गए हैं।

2
1386 views