logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्वास्थ्य विभाग ने गांव में निकाली मलेरिया जागरूकता रैली।


रामनगला:-आंवला तहसील क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर पथरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। फैमली हेल्थ इंडिया एम्बेड टीम के ब्लॉक मलेरिया कोऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार भारती द्वारा जानकारी दी। बताया गया सभी लोग सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें अपने घर के आस पास पानी जमा न होने दें। बुखार का पता चलने पर अपने गांव की आशा के पास जाकर तुरंत बुखार की जांच कराए दवा अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र या समुदायक स्वास्थ्य केंद्र सरकारी अस्पताल से ही लें एवं स्कूल में बच्चों से ड्राइंग प्रतियोगिता कराई गई। बच्चों ने मच्छरों से बचाव हेतु कुछ चार्ट पेपर भी बनाएं एवं कई अन्य प्रकार की गतिविधियां भी कराई गई। डेंगू मलेरिया से जागुरूक रैली निकाली। गांव में भ्रमण कर रोगियों की आशा के माध्यम से जांच भी कराई गई एवं घरों में फ्रीज कूलर गमले कंटेनर इत्यादि में लार्वा भी पाया गया। और लार्वा को नष्ट कराया गया। ब्लॉक कोआडिनेटर प्रवीन कुमार भारती, ग्राम प्रधान परशुराम, आशा शशिप्रभा, राजवती, आगनवाड़ी सुनीता देवी , मुन्नी देवी, आगनवाड़ी साहिका सुमन, रामदेई , सामुदायिक सहयोगी अचल यादव, स्कूल स्टाफ सारिका सक्सेना, अल्फा गुप्ता, कुसुम लता, निधि यादव, संगीता सक्सेना, पंकज रानी , पुष्पा एंव गांव के समस्त लोग उपस्थित रहे।

104
5430 views

Comment