logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग सेना की टीम के द्वारा विशाल भगवान वाहन भगवा यात्रा का आयोजन जयपुर में हुआ । राष्ट्रीय अध्यक्ष भगेन्द्र व्यास शास्त्री व राष्ट्रीय प्रमुख अशोक शर्मा ने भगवा ध्वज दिखाकर विशाल यात्रा का शुभारंभ किया ।

हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग सेना की टीम के द्वारा विशाल वाहन भगवा यात्रा का आयोजन राम कुटिया आश्रम कालवाड़ रोड जयपुर से राष्ट्रीय प्रमुख अशोक शर्मा व राष्ट्रीय अध्यक्ष भागेन्द्र व्यास शास्त्री ने भगवा ध्वज दिखाकर विशाल भगवा यात्रा की शुरुआत की जो की 5 किलोमीटर होते हुए इच्छा पूर्ण बालाजी निवारू लिंक रोड पर यात्रा संपूर्ण हुई । इसी दौरान सनातन प्रेमियों के द्वारा जगह-जगह पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया । व जलपान की व्यवस्था की गई । इसी दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन पंचारिया खींवसर ने सभी कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए संपूर्ण भारत में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है व बजरंग सेना काफी वर्षों से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने हेतु दिल्ली के जंतर मंतर व दिल्ली रामलीला मैदान पर धरना प्रदर्शन भी कर चुकी है। इसी दौरान संत सानिध्य का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ । बजरंग सेना के राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर श्री नर्मदा शंकर पुरी जी महाराज, राजस्थान प्रदेश धर्म रक्षा प्रभारी विष्णु दास महाराज राष्ट्रीय संयोजक संदीप कुमार, राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र व्यास, युवा मोर्चा राष्ट्रीय प्रमुख हितेश मोदी, महिला मोर्चा गुजरात प्रदेश अध्यक्ष दीपा शाह, गुजरात प्रदेश प्रचारक आकांक्षा गीते, गुजरात प्रदेश मंत्री हितेश, गोरक्षा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्ति राज यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता डिप्टी शर्मा,मंदीप सिंह प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, विक्रम सिंह करीरी प्रेदेश उपाध्यक्ष, नरेन्द्र नायक जिला अध्यक्ष, सुमित जी महाराज जिला संयोजक, जितेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष,कृष्ण सिंह राठौड़़, चेतन सैनी, लोकेश शर्मा , महेश जांगिड , सज्जन शर्मा , राज्यवर्धन, सिंह विजेंद्र सिंह , प्रताप सिंह राठौड़ आदि बजरंग सेना के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
तथा श्री खाटू श्याम सेना संस्थापक श्रीमती पुष्पा देवी अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमान ग्यारसी लाल अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमान संतराम गुर्जर, श्री खाटू श्याम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास अग्रवाल भी मौजूद रहे ।

124
13059 views

Comment