logo

लोक सभा इलेक्शन 2024, दूसरे चरण का शिड्यूल, प्रमुख सीटें और उम्मीदवारों की सूची यहां देखें

लोकसभा की 543 सीटों के लिए इस बार सात चरणों में मतदान हो रहा है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को 21 राज्यों की 102 सीटों पर हुआ।

अब दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। दूसरे चरण में 13 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेश की 89 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पोलिंग पार्टियां बुधवार शाम से अपने मतदान केंद्रों की तरफ रवाना होने लगेंगी। इस चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर शाम पांच बजे थम जाएगा। 26 अप्रैल को असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर की अलग-अलग सीटों पर मतदान होगा। अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होगा और लोकसभा की सभी सीटों के चुनाव नतीजे 4 जून को आएंगे।

89 सीटें 13 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में हैं। इन सीटों के लिए चुनाव आयोग को कुल 2,633 नामांकन मिले। चुनाव आयोग ने बताया है कि 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में 1206 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। आउटर मणिपुर संसदीय सीट पर चार उम्मीदवार भी हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान केंद्रों पर वोटिंग सुबह सात बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगी। इस दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के भारी इंतजाम होंगे।

दूसरा चरण, मतदान की तारीख 26 अप्रैल, 13 राज्यों की 89 सीट

असम-Assam

मंगलडोई-Mangaldoi
नौगांव-Nowgong
स्वॉयत्त जिला-Autonomous District
सिलचर -Silchar
करीमगंज -Karimganj
बिहार - Bihar

किशनगंज-Kishanganj
पूर्णिया-Purnia
कटिहार-Katihar
भागलपुर-Bhagalpur
बांका-Banka
छत्तीसगढ़- Chhattisgarh

महासमुंद-Mahasamund
कांकेर-Kanker
राजनंदगांव-Rajnandgaon
कर्नाटक - Karnataka

उडुपी -Udupi
चिकमागलुर-Chikmagalur
हासन-Hassan
दक्षिण कन्नड-Dakshina Kannada
चित्रदुर्ग-Chitradurga
तुमकुर-Tumkur
मंड्या-Mandya
मैसूर-Mysore
चामराजनगर-Chamarajanagar
बेंगलुरु ग्रामीण-Bangalore Rural
बेंगलुरु नॉर्थ-Bangalore North
बेंगलुरु सेंट्रल-Bangalore Central
बेंगलुरु साउथ-Bangalore South
चिकबल्लापुर-Chikkballapur
कोलार-Kolar
केरल - Kerala

कासरगोड-Kasaragod
कन्नूर-Kannur
वटाकरा-Vatakara
वायनाड-Wayanad
कोझिकोड-Kozhikode
मलाप्पुरम-Malappuram
पोन्नानी-Ponnani
पलक्कड़-Palakkad
अलातुर-Alathur (SC)
त्रिशूर-Thrissur
चलाकुडी-Chalakudy
एर्नाकुलम-Ernakulam
इडुक्की-Idukki
कोट्टयम-Kottayam
अलप्पुझा-Alappuzha
मवेलिकारा-Mavelikara
पतनमतित्ता-Pathanamthitta
कोल्लम-Kollam
अतिंगल-Attingal
तिरूवनंतपुरम-Thiruvananthapuram
मध्य प्रदेश - Madhya Pradesh

टीकमगढ़-Tikamgarh
दमोह-Damoh
खजुराहो-Khajuraho
सतना-Satna
रीवा-Rewa
नर्मदापुरम-Narmadapuram
बेतूल-Betul
महाराष्ट्र - Maharashtra

नांदेड़-Nanded
परभणी-Parbhani
हिंगोली-Hingoli
यवतमाल-वाशिम-Yavatmal-Washim
बुलढाणा-Buldhana
अकोला-Akola
अमरावती-Amravati
वर्धा-Wardha
राजस्थान - Rajasthan

बाड़मेर-Barmer
जोधपुर-Jodhpur
पाली-Pali
जालौर-Jalore
राजसमंद-Rajsamand
अजमेर-Ajmer
टोंक-सवाई माधोपुर-Tonk-Sawai Madhopur
भीलवाड़ा-Bhilwara
कोटा-Kota
चित्तौरगढ़-Chittorgarh
उदयपुर-Udaipur
झालवाड़-बारन-Jhalawar-Baran
बांसवाड़ा-Banswara
पश्चिम बंगाल - West Bengal

दार्जिलिंग-Darjeeling
रायगंज-Raiganj
बलूरघाट-Balurghat
उत्तर प्रदेश -Uttar Pradesh

बागपत-Baghpat
मेरठ-Meerut
अमरोहा-Amroha
गाजियाबाद-Ghaziabad
गौतमबुद्ध नगर-Gautam Buddha Nagar
बुलंदशहर-Bulandshahr
अलीगढ़-Aligarh
मथुरा-Mathura
मणिपुर -Manipur

आउटर मणिपुर-Outer Manipur

त्रिपुरा -Tripura

त्रिपुरा इस्ट-Tripura East

जम्मू-कश्मीर Jammu and Kashmir

जम्मू-Jammu

दूसरे चरण की हाई प्रोफाइल सीटें

वायनाड- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड सीट से उम्मीदवार हैं। केरल की सभी 20 सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। बीते लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी ने 4,31,770 मतों से चुनाव जीता था। इस सीट पर राहुल का मुकाबला कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की महिला प्रत्याशी एनी राजा से है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से पीआर कृष्णनकुट्टी चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा से के. सुरेंद्रन चुनाव मैदान में हैं। वायनाड सीट पर पांच निर्दलीय समेत कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

राजनांदगांव-भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट दूसरे चरण की हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक है। यहां से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस ने टिकट दिया है। दुर्ग के रहने वाले बघेल की प्रतिष्ठा यहां पर दांव पर है। भूपेश के सामने भाजपा के संतोष पांडेय हैं। बसपा ने यहां देवलाल सिन्हा को अपना प्रत्याशी बनाया है। सात निर्दलीय समेत कुल 15 प्रत्याशी राजनांदगांव से चुनाव लड़ रहे हैं।

मान्डया-एचडी कुमारस्वामी

कर्नाटक की मान्ड्या लोकसभा सीट पर पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी की साख दांव पर है। कुमारस्वामी की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) का लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन हैं। कांग्रेस ने उनके सामने वेंकटरमण गौड़ा को उतारा है। इस सीट पर सात निर्दलीय समेत कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं।

तिरुअनंतपुरम-शशि थरूर

केरल की तिरुअनंतपुरम सीट की चर्चा भी पूरे देश में है। यहां से केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर से उनका मुकाबला है।

जोधपुर-गजेंद्र सिंह शेखावत

26 अप्रैल को राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट पर भी वोटिंग है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत यहां से तीसरी बार चुनाव में उतरे हैं। बसपा से मंजू मेघवाल और कांग्रेस से करण सिंह उचियारड़ा की चुनौती शेखावत के सामने है। जोधपुर सीट पर छह निर्दलीय समेत कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में हैं।

कोटा-ओम बिरला

राजस्थान की कोटा लोकसभा सीट से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले वे 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव इस सीट से जीत चुके हैं। ओम बिरला के सामने कांग्रेस ने प्रहलाद गुंजल को टिकट दिया है। बसपा से धनराज यादव भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

गौतमबुद्ध नगर-महेश शर्मा

उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर सबकी निगाहें इस वजह से हैं कि यहां से केंद्रीय मंत्री रहे डॉ. महेश शर्मा तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) ने डॉ. महेंद्र सिंह नागर को टिकट दिया है। बसपा से राजेंद्र सिंह सोलंकी प्रत्याशी हैं। यहां से चार निर्दलीय समेत कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में हैं।

पूर्णिया-पप्पू यादव

इस चुनाव में बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट शुरुआत से ही चर्चा में रही है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने यहां बीमा भारती को उतारा है। कांग्रेस की टिकट पर पप्पू यादव चुना लड़ना चाहते हैं लेकिन राजद से बात नहीं बनी। अब इसी सीट से राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव निर्दलीय उतरे हैं। बसपा से अरुण दास मैदान में हैं। यहां कुल सात प्रत्याशी चुनाव में हैं।

मथुरा-हेमा मालिनी
उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट पर सबकी निगाहें हैं। वजह फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी हैं। भाजपा ने मथुरा सीट से हेमा मालिनी को तीसरी बार उतारा है। वे दो बार यहां से जीत भी दर्ज कर चुकी हैं। हेमा मालिनी के सामने कांग्रेस के मुकेश धनगर और बसपा के सुरेश सिंह की चुनौती है। मथुरा सीट पर 10 निर्दलीय समेत कुल 15 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

मथुरा-हेमा मालिनी

उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट पर सबकी निगाहें हैं। वजह फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी हैं। भाजपा ने मथुरा सीट से हेमा मालिनी को तीसरी बार उतारा है। वे दो बार यहां से जीत भी दर्ज कर चुकी हैं। हेमा मालिनी के सामने कांग्रेस के मुकेश धनगर और बसपा के सुरेश सिंह की चुनौती है। मथुरा सीट पर 10 निर्दलीय समेत कुल 15 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

मेरठ-अरुण गोविल

रामायण के 'राम' अरुण गोविल उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट पर भाजपा की टिकट पर अपनी सियासी किस्मत आजमा रहे हैं। उनके सामने सपा ने सुनीता वर्मा और बसपा ने देवव्रत कुमार त्यागी को उतारा है। यहां से कुल आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

अमरोहा-दानिश अली

सबसे प्रतीक्षित सीटों में से एक अमरोहा निर्वाचन क्षेत्र में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार और मौजूदा सांसद कुंवर दानिश अली, भाजपा के उम्मीदवार कंवर सिंह तंवर और बसपा के मुजाहिद हुसैन के बीच मुकाबला होगा।

गाजियाबाद-अतुल गर्ग

गाजियाबाद सीट से चुनाव लड़ने वाले प्रमुख उम्मीदवार भाजपा से अतुल गर्ग, कांग्रेस से डॉली शर्मा और बसपा से नंदकिशोर पुंढीर हैं। ऐतिहासिक रूप से भगवा पार्टी के प्रभुत्व वाला गाजियाबाद निर्वाचन क्षेत्र राजनाथ सिंह और जनरल वीके सिंह जैसे प्रमुख नेताओं का गढ़ रहा है।



5
267 views