"इस दुनिया में मौत से बढ़कर कोई सच नहीं है" !
दुनिया की सबसे महंगी ब्रांडेड कार आप के गैराज में खड़ी है। लेकिन आप को व्हील चेयर पर बिठा दिया गया हैं। आप के पास इस दुनिया के हर तरह के डिजाइन और रंग के महंगे कपड़े, महंगे जूते, महंगे सामान हैं। लेकिन आप उस छोटे गाउन में हो जो अस्पताल ने आप को दिया हैं ! आप के खाते में बहुत पैसा है लेकिन यह आप के लिए किसी काम का नहीं है। आपका घर आप के लिए महल जैसा है लेकिन आप अस्पताल में एक छोटे से बिस्तर पर लेटे हैं आप दुनिया के पांच सितारा होटलों में घूमते रहे हो। लेकिन अब आपको अस्पताल में एक प्रयोगशाला से दूसरी प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है! एक समय था, जब आप के बालों की सफाई हेयर स्टाइलिस्ट करते थे। लेकिन आप के सिर पर बाल नहीं हैं। आप दुनिया भर के विभिन्न फाइव स्टार होटलों में खाना खाते थे। पर आज तो दिन में दो गोली और रात को दो गोली ही आपका आहार है।आप विभिन्न विमानों पर दुनिया भर में यात्रा कर रहे थे। लेकिन आज अस्पताल के दो लोग अस्पताल के बरामदे में जाने में आपका मदद कर रहे हैं। किसी भी सुविधा ने आपका मदद नहीं किया। किसी तरह आराम नहीं। लेकिन कुछ अपनों के चेहरे, उनकी दुआएं आपको,जिंदा रखती हैं। यही जीवन है।
आपके पास कितनी भी दौलत क्यों न हो, आप खाली हाथ ही निकलेंगे। दयालु बनो, उनकी मदद करो जो कर सकते हो। पैसे और पावर वाले लोगों को अहमियत देने से बचें।
अपने लोगों से प्यार करो, भले वो आपके लिए भला बुरा कहते/ करते हों। पर आप उनकी सराहना करो कि वे आपके लिए क्या हैं, किसी को दुख मत दो, अच्छे बनो, अच्छा करो क्योंकि वही आपके साथ जाएगा !