logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मोहिउद्दीन नगर क्षेत्र में बन रहे NH 122 B निर्माण में आंधी की तरह धूल उड़ने से आम जन जीवन हुए परेशान ।

समस्तीपुर
हाजीपुर बछवाड़ा NH 122 B निर्माण में धूल उड़ने से मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र एवं अन्य क्षेत्रों के आम जनजीवन परेशान है । वही इन समस्याओं को लेकर समाज सेवी नवनीत झा की अध्यक्षता में आज मंगलवार को अंदौर ठाकुर बारी परिसर में एक बैठक आयोजित की गई ।जहां बैठक में मुख्य रूप से चर्चा करते हुए नियमित धूल पर जल छिड़काव ना होना,आमजन को पीने की पानी की समस्या,गुणवत्ता पूर्ण सड़क निर्माण न होना, एवं आदि समस्याओं को लेकर समाज सेवियों ने इस मसले पर कई बार विभागीय पदाधिकारी,स्थानीय प्रशासन,एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों, को ईमेल के माध्यम से अवगत कराया गया । इसके बावजूद संवेदक, विभागीय पदाधिकारी, स्थानीय प्रशासन स्थानीय सांसद समेत विधायक को भी ध्यान आकृष्ट कराया गया, फिर भी निष्क्रियता के कारण कई बार आवेदन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई अभी तक नहीं हो पाई ।आज बैठक में यह निर्णय लिया गया की 01 मई तक इस मामले के समाधान के लिए सार्थक पहल नहीं हुआ तो 02 मई से स्थानीय समाज सेवी नवनीत झा ने एलान करते हुए आमरण अनशन पर बैठने पर मजबुर होना पड़ेगा ।इस मौके पर सरोज कुमार,अविनाश झा,राम मोहन राय, मोहन झा, नवीन झा, वकील साहनी अनुराग झा माखन झा जयंत झा सहित काफी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे ।

228
19899 views

Comment