logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

क्षत्रिय समाज की अनदेखी पर लोकसभा अलीगढ़ क्षेत्र में भरी भाजपा के विरोध में हुंकार

चंडौस क्षेत्र के गांव ऊमरी में क्षत्रिय स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग इकट्ठे हुए। मुख्य अतिथि किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरन सिंह पुंढीर, राष्ट्रवादी प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. ललित राणा और भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानू प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ के युवा जिलाध्यक्ष ठा. विवेक चौहान, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ के मण्डल प्रभारी नेम सिंह सोलंकी रहे। सभी क्षत्रिय समाज की अनदेखी करने वाले भारतीय जनता पार्टी के प्रति नाराजगी जताई। और समाजवादी पार्टी के प्रत्यासी को समस्त क्षत्रिय समाज के द्वारा साइकिल के सामने वाला बटन दबाने को कहा.
ठाकुर ललित राणा ने कहा कि अगर वे चाहते हैं कि मांगें पूरी हों तो वे देश के अन्य हिस्सों में यादवों, मराठों, जाटों और दलितों की तरह राजनीतिक ताकत बनें। संचालन ठाकुर गवेंद्र सिंह चौहान और भूपेंद्र सिंह चौहान उर्फ टीटू भैया ने किया। इस दौरान डा. महेश जादौन, अशोक चौहान, मुकेश तौमर, विक्की चौहान, श्रवण कुमार वघेल, डा. चन्द्रपाल सिंह, बनबारी सिंह आदि मौजूद रहे।

51
7660 views

Comment