logo

भाजपा के नुक्कड़ सभा मे साजा विधायक ईश्वर साहू ने मांगा वोट

धमतरी। भाजपा कुरूद विधानसभा द्वारा सिर्री मंडल एवं भखारा मंडल के ग्रामो में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जिसमें मुख्य वक्ता साजा विधायक ईश्वर साहु, वक्तागण ज्योति चन्द्राकर भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कुरूद, भीम साहु भाजपा पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष, सिर्री मंडल अध्यक्ष पुस्पेन्द्र साहु ने लोगों को संबोधित किया।

ग्राम जीजामगांव, सरबदा, मडेली, कचना में भाजपा ने नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जिसमें कार्यक्रम मुख्य वक्ता साजा विधायक ईश्वर साहु ने आप अपने परिवार के ऊपर आप बीती को बताते हुए कहा तत्कालीन गृह मंत्री ताम्रध्वज साहु एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किस तरह दबाव और षड्यंत्र एवं तुष्टिकरण की राजनीति कर एक समाज विशेष को प्राथमिकता देते हुए मेरे परिवार के चिराग़ छिनने के बाद न्याय की दर दर गुहार लगाता रहा लेकिन महासमुंद लोकसभा चुनाव मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहु मैं साहु समाज का व्यक्ति होते हुए भी तरस नहीं आया और अभी चुनाव मैदान में समाजिक बातें कर और कांग्रेस के बडे बडे झुठे वादे का सपना जनता को दिखा रहे। पाँच साल छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस का शासन रहा महिलाओं को 500₹ देने के वादे से मुकरने सहित विभिन्न वादों से छलावे किये, चुनाव बाद ये लोग अपने पर्सनल उगाही में लग जाते है।

गाँवों में संबोधित करते हुए वक्ता ज्योति भानु चन्द्राकर ने चुनावी जन संपर्क अभियान मे महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी जी के पक्ष में प्रचार करते हुए मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत की कल्पना साकार हो रहा है, गरीब कल्याण की सारे सुविधा मोदी की गारंटी में पुरा हो रहा है, विष्णु के सुशासन में योजनाओं का सांय सांय काम हो रहा है, हमारा देश मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित है इन सब बातों को लेकर पुनः प्रधानमन्त्री बनाने के लिए सभी गाँवों में जनता जनार्दन को जिताने के लिए आह्वान किये है।

महासमुंद लोकसभा चुनाव 2024 में मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा के वक्ता भीम साहु ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि इस बार कुरूद विधानसभा के हर गाँव से आप सबके सहयोग से 400 पार करना है, जिसके लिए आप हमारे भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी जी को 3 नम्बर कमल छाप मे बटन दबाकर आशीर्वाद प्रदान करना है।

इस अवसर पर भाजपा ग्राम केन्द्र एवं मंडल महामंत्री चैतन्यगिरी गोस्वामी, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण गिरी गोस्वामी, गणेश सोन, हरीश गांधी, ठाकुराम साहु, शेखर साहु, अजीतगिरी गोस्वामी, नवीन गांधी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चोवाराम साहु, ढालेन्द्र साहु, शुभम मानिकपुरी, ढालुराम साहु, शेषनारायण साहु, रामकृष्ण पिंजारा, महिला मोर्चा मंडल पदाधिकारियों में विधा शर्मा, चित्रलेखा टंडन, सहित चारों ग्रामों मे हमारे शक्ति केन्द्र प्रभारीगण, बूथों के अध्यक्षगण, भाजपा के पदाधिकारीगण, जन प्रतिनिधिगण, वरिष्ठ कार्यकर्तागण, महिला मोर्चा के बुथ अध्यक्षगण माता-बहने, युवा मोर्चा के साथीगण एवं चारों ग्राम के मतदातागण सम्मिलित हुए।

0
0 views