logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यू० पी० फिल्मस फोटो जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (रजि०), मेरठ द्वारा 23 वां "प्राइड ऑफ़ मेरठ 2024" का आयोजन

मेरठ, उत्तर प्रदेश। दिनांक 20 अप्रैल 2024 यू० पी० फिल्मस फोटो जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (रजि०), मेरठ द्वारा 23 वां लब्धप्रतिष्ठित अवार्ड कार्यक्रम "प्राइड ऑफ़ मेरठ 2024" का आयोजन मेरठ कैंट स्थित होटल डी रोजेज में किया गया। इसमें कला, शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा, चिकित्सा, वकालत आदि क्षेत्रों से जुड़े हुए 31 योग्य विभूतियों को "प्राइड ऑफ़ मेरठ अवार्ड 2024" से सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष ज्ञान दीक्षित एवं मुख्य संयोजक ठा० शमशेर सिंह, संयोजक विजय भोला, ने मुख्य अतिथि प्रख्यात बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर पंकज उदास के भाई तथा कारवां, कर्मा जैसी लगभग 450 फिल्मों के गीतों के गायक मनहर उधास, श्रीमती मीनाक्षी उधास, मुंबई से आए मशहूर कव्वाली गायक सलीम राजा, श्रीमती जीनत बानो को माला पहनकर स्वागत किया। ज्योतिषाचार्य वीके सक्सेना, कुणाल दीक्षित, चरण सिंह स्वामी, रामगोपाल भारतीय ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुंबई से आए कव्वाली गायक सलीम राजा व जीनत बानो ने अपनी मनमोहक कव्वाली से खूब समां बांधा और दर्शकों का मनोरंजन किया। कलमपुत्र पत्रिका के संपादक एवं साहित्यकार चरण सिंह स्वामी ने अपने द्वारा संपादित पुस्तक *मेरठ का इतिहास* मुख्य अतिथियों को भेंट की। उक्त प्रोग्राम के आयोजन में विशेष सहयोग" जे पी रेजीडेंसी" का रहा। उनके डायरेक्टर अनुराग अग्रवाल एवं विशाल अग्रवाल को सम्मानित किया गया। इस बीच सी पी दीक्षित एडवोकेट मेमोरियल अवार्ड वरिष्ठ अधिवक्ता डॉक्टर ओपी शर्मा को दिया गया। श्री संजीश्वर त्यागी को सेठ दयानंद गुप्ता की स्मृति में सम्मानित किया गया । प्रत्येक वर्ष इन दोनों की स्मृति में यह सम्मान शुरू किया गया। कुशल मंच संचालन श्री विजय भोला ‌द्वारा किया गया।

इस अवसर पर शहीद अभिनव चौधरी, डॉ रामकुमार गुप्ता, श्री अश्वनी गुप्ता (जे संस), साहित्यकार एवं पत्रकार चरण सिंह स्वामी, डॉ ऋषि सिंघल, डॉक्टर प्रवीन पुंडीर, रोहिताश्व कुमार अग्रवाल एडवोकेट, अमित कुमार दीक्षित एडवोकेट, श्री योगेश चंद्र जैन (अरिहंत), डॉ रितु दीवान (प्रिंसिपल दयावती मोदी अकैडमी), मनोज गोयल (किंग ब्रेड), डॉक्टर रीता गुप्ता ( प्रिंसिपल) डॉक्टर ओपी शर्मा एडवोकेट, कमल ठाकुर, देवाशीष भदोरिया एडवोकेट, डॉक्टर साधना मितल, श्री आर के भटनागर (आईएएस रिटायर्ड), श्री मोहित जैन, डॉ संजय जैन, श्री राजीव गुप्ता, श्री सुरेश छाबड़ा, श्री आनंद जौहरी, श्री इंद्रजीत सिंह, पंडित महेंद्र रावल, चौधरी गजेंद्र सिंह, अजय चौधरी आदि को सम्मानित किया गया कार्यक्रम के अंत में मुख्य संयोजक ठा० शमशेर सिंह, एडवोकेट ने सभी का धन्यवाद प्रकट किया।

171
1 comment
15754 views

Comment