logo

बुजुर्ग एवं युवा मतदाताओं व विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ठ उपलब्धि हासिल करने वालों को जिला चुनाव आइकन बनाया गया

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने कहा कि 18वीं लोकसभा 2024 के आम चुनाव आज से शुरू होने के साथ ही चुनाव का पर्व, देश का गर्व महोत्सव शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 25 मई को छठे चरण के चुनाव होने हैं। श्री अनुराग अग्रवाल ने कहा कि बुजुर्ग एवं युवा मतदाताओं व विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ठ उपलब्धि हासिल करने वालों को जिला चुनाव आइकन बनाया गया है, जिनका उद्देश्य पिछले लोकसभा चुनाव में हुए मतदान प्रतिशत को बढ़ाना है।

उन्होंने बताया कि पलवल जिले के धर्मवीर हरियाणा में 118 आयु वर्ष के सबसे बुजुर्ग मतदाता हैं। इसी तरह से सिरसा जिले की बलबीर कौर 117 वर्ष, सोनीपत जिले की भगवानी 116 वर्ष, पानीपत जिले के लक्खीशेक 115 वर्ष, रोहतक जिले की चंद्रो कौर 112 वर्ष और फतेहाबाद जिले की रानी 112 वर्ष की हैं। वहीं फरीदाबाद जिले की रानी 112 वर्ष, कुरुक्षेत्र जिले की अंती देवी, सरजीत कौर व चोबी देवी 111-111 वर्ष की हैं। इसी प्रकार से रेवाड़ी जिले की नारायणी 110 वर्ष, कैथल जिले की फुल्ला 109 वर्ष, फरीदाबाद जिले की चंदेरी देवी 109 वर्ष की मतदाता हैं।

जींद जिले की रामदेवी 108 वर्ष, नूंह जिले के हरि 108 वर्ष, झज्जर जिले की मेवा देवी 106 वर्ष, करनाल के गुलजार सिंह 107 वर्ष, हिसार जिले के शदकीन व श्रीराम और चरखी-दादरी जिले की गिना देवी 106-106 वर्ष की मतदाता हैं। भिवानी की हरदेई 103 तथा यमुनानगर की फूलवती 100 वर्ष की मतदाता हैं।

8
815 views