logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री तुलसी शालिग्राम भगवान् का विवाह धूमधाम से सम्पन्न हुआ‌

गुलाबपुरा(गोपाल लाल तिवाड़ी)स्थानीय शहर में श्री शालिग्राम जी संग तुलसी माता का विवाह धूमधाम से रचाया गया। शालिग्राम भगवान व तुलसी माता के विवाह से पूर्व गाजे बाजे के साथ शालिग्राम जी भगवान् की बिंदोली निकाली,जिसमें महिलाओं ने बधाई गीत गाए । श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर बालाजी चौक से श्री शालिग्राम भगवान् की बरात गाजेबाजे के रवाना होकर इंदिरा कोलोनी निवासी भक्त राजाराम, त्रिलोक चंद डांगी के घर पहुंची जहाँ श्रद्धा के साथ बरात का स्वागत किया गया व आचार्य राम शर्मा नगर वाले एंव मुकेश शर्मा अंटाली वाले ने विवाह की रस्म अदायगी करवाई। इस दौरान बालाजी मंदिर महंत पवन दास वैष्णव पुजारी, अजय वैष्णव ,प्रेमचंद खटीक, राहुल लखारा, दीपक गर्ग, बालाजी महिला मंडल की,सचिव अनुराधा वैष्णव, उर्मिला वैष्णव इत्यादि भक्त जन मौजूद थे।

168
11290 views

Comment