logo

कवियों ने भक्ति रस से भरपूर रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को बांधे रखा

महू (इंदौर, मध्य प्रदेश)। अखिल भारतीय साहित्य परिषद, महू के तत्वावधान में 29 अक्टूबर को श्री साईं भंडारा समिति द्वारा 102वीं पुण्यतिथि  महोत्सव के भव्य आयोजन में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांईराम कसेरा व गोविंद शर्मा के साथ अन्य गणमान्य विभूतियाँ भी उपस्थित थीं।

 आयोजन के संचालक सूत्रधार पीथमपुर से पधारे कवि अनिरुद्ध कुशवाहा थे। उन्होंने कवि सम्मेलन का भक्तिमय संचालन कर आयोजन की गरिमा को गौरवान्वित किया। सभी सहभागी कवियों ने अपने काव्य में भक्ति भाव को विशेष रूप से प्रधानता दी। कवि हरीश सोडानी ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत कर भजन भी सुनाया। कोदरिया से पधारे डॉ. जगदीश चौहान ने अपनी गजल के माध्यम से सांई के चरणों में शब्दांजलि प्रदान की। 

सभी कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। 
कवि सम्मेलन में पवन जोशी, रविन्द्र पंवार,  हरीश सोडानी, देवांशी अधाना, अनिरूद्ध कुशवाहा, यश कौशल, डॉ. जगदीश चौहान एवं  विनोद सिंह गुर्जर आदि ने काव्य पाठ किया।

  कार्यक्रम के अंत में अभा साहित्य परिषद उपाध्यक्ष विनोद सिंह गुर्जर ने आयोजक समिति का धन्यवाद व्यक्त किया एवं समिति आयोजक गोविंद शर्मा  ने अपने वक्तव्य में अभा साहित्य परिषद महू के द्वारा हिंदी के प्रति निष्ठा, समर्पण व सक्रियता पर विचार व्यक्त कर सभी कवियों का आभार व्यक्त किया।

144
14693 views