logo

देशहित में वोट जरूर कीजिए।

क्या आपको ज्ञात है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जब 315 सीटें हासिल हुई थी, तब उनका कुल वोट प्रतिशत 37.36% था? अर्थात 100 लोगों में से केवल 37 लोगों ने भाजपा को वोट किया था।

अब अगर आप सोचते हैं कि आपको राजनीति में कोई इंट्रेस्ट नहीं है तो यह भी एक प्रकार की राजनीति ही होती है। इसलिए अपनी राजनीति को सही क्रम से व्यवस्थित करने की कोशिश करें और इंट्रेस्ट भी लें।

हमारे देश की सबसे कम वोटिंग परसेंट एक चिंता का ही विषय नहीं है बल्कि गलत शक्तियों का उभर कर आना भी एक बड़ा कारण है। इसलिए देशहित का काम चाहते हैं तो विवेकपूर्ण व्यक्ति का चुनाव करें।

मूल बात यह कि देश की हर बात राजनीति से ही तय होती है जिसमें आपका निजी जीवन भी शामिल है। इसलिए आप मानों या न मानों लेकिन देश को दिशा देने का कार्य आपके वोट से ही तय होता है।

किसी वर्चस्व या विचार की बजाय विजन पर केंद्रित रहें। ज्यादा से ज्यादा वोट करें। वोट अवश्य से अवश्य करें। अब तक मन नहीं बनाया तो मन बना ही लीजिए और देशहित में वोट जरूर कीजिए।

15
5902 views