logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ऑनेस्टी म्यूजिकल अकादमी द्वारा इंदौर प्रेस क्लब में एक गीत संगीत के कार्यक्रम का आयोजन किया

ऑनेस्टी म्यूजिकल अकादमी द्वारा इंदौर प्रेस क्लब में एक गीत संगीत के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम का संयोजन अनिल भावसार जी ने किया। उज्जैन के प्रसिद्ध गायक,गायिकाओं में,आशा सिंह चौहान, सपना बारोड़, आशु नागर, अंशिता कानूनगो, उषा भावसार, करूणा भावसार, प्रकाश वर्मा, ललित भावसार, राजेश पलोड़, अभिषेक भावसार, आदि ने सदाबहार नगमों की प्रस्तुति दी । धीरे-धीरे बोल कोई सुन ना ले सिंगर आशा सिंह चौहान एवं राजेश पालोड ने गाना गाकर दर्शकों का मंत्र मुग्ध कर दिया। मिस 2022 मध्य प्रदेश रही अंशिता कानूनगो की बहुत ही उम्दा प्रस्तुति रही।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ इंजीनियर एवं समाजसेवी आशु नागर ने किया। यह जानकारी ऑनेस्टी म्यूजिकल अकादमी के डायरेक्टर हरपाल सिंह चावला ने दी।

159
22576 views

Comment