logo

प्याऊ खोलवाए जायं - कुलदीप शुक्ला


बांदा/(उत्तर प्रदेश)भारतीय व्यापार मण्डल के संरक्षक कुलदीप शुक्ला समाजसेवी ने प्याऊ खोलवाए जाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। कहा कि भीषण गर्मी में पानी पिलाने के लिए अभी कोई भी सरकारी संस्था आगे नहीं आई है। तापमान बढ़ने से प्यास लगती है।प्याऊ खुल जाने से आम जनमानस को भी सुविधा होगी। अभी महंगें रेट पर पानी दुकानों पर बिकता है।जिसे खरीदना सबके बस की बात नहीं है।
समाजसेवी कुलदीप शुक्ला ने सक्षम व्यापारियों से भी अनुरोध किया है कि ज्यादा से ज्यादा प्याऊ खोलकर लोगों को पानी पिलाया जाए। पानी से पतला कुछ भी नहीं है। इससे पुण्य लाभ मिलता है।प्याऊ में श्रम दान भी किया जा सकता है। इसके अलावा सामाजिक, धार्मिक संगठन रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन पर सचल प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करें।जल ही जीवन है। जीवन अनमोल है। इससे मानव जीवन की सार्थकता सिद्ध होगी।

17
2326 views
1 comment