logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेरठ ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने तेज-तर्रार थाना प्रभारियों को किया सम्मानित


मेरठ। मेरठ ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को शहर के विभिन्न थानों में तैनात तेज-तर्रार थाना प्रभारियों को सम्मानित किया।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मेरठ महानगर अध्यक्ष  कुलदीप गुप्ता ने बताया कि शहर में अपराधों पर रोक लगाने और अपराधियों की नकेल कसने को सक्रिय थाना प्रभारियों का आभार जताने के लिए उनका सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि इन्ही की बदौलत आज शहर का आम आदमी चैन की सांस ले रहा है।

श्री त्यागी ने एसोसिशन के अन्य पदाधिकारियों के साथ कंकरखेड़ा थाना प्रभारी तपेश्वर सागर, टीपीनगर थाना प्रभारी विजय गुप्ता और परतापुर थाना प्रभारी सतीश कश्यप से मुलाकात की। इस मौके पर व्यापारियों के कई मुद्दों पर भी चर्चा की गई। एसोसिएशन की समस्याओं को रखने के बाद सभी को प्रतीक चिन्ह देकर और शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया।


286
30216 views

Comment