logo

परखंदा में महिला मोर्चा का हुआ विशेष बैठक, योजनाओं से कराया अवगत


कुरूद(धमतरी)। चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा अबकी बार 400 पार लक्ष्य को लेकर जुटी हुई है। कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर मोदी को पुनः पीएम बनाने की अपील के साथ बैठक कर रहे हैं इसी तारतम्य में आज ग्राम परखंदा के बुथ क्र 156 157 में महिला मोर्चा का विशेष बैठक रखा गया। जिसमें प्रधानमंत्री के जनकल्याण योजनाओ के बारे में अवगत कराया गया।

इस बैठक में विशेष रूप से सामिल भाजपा कुरुद मंडल के अध्यक्ष कुलेश्वर चंद्राकर मंडल महामंत्री टिकेश साहू भाजपा कार्यकर्ता मालक राम साहू बुथ अध्यक्ष लखन कश्यप भाजपा कार्याकर्ता गोविद निषाद खेमन निषाद देवन निषाद गैदलाल पटेल एवं महिला मोर्चा के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

45
3694 views