logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार का विरोध जताया

जयपुर के कांवटिया हॉस्पिटल में महिला का खुले में प्रसव करवाने के प्रकरण में रेजिडेंट डॉक्टरों को दोषी बनाने के विरोध में जयपुर में हड़ताल चल रही है। इसी के समर्थन में जोधपुर में भी रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार का विरोध जताया। रेजिडेंट डॉक्टरर्स यूनियन अध्यक्ष डॉ. रविंद्र चारण ने बताया कि खुले में प्रसव मामले में सरकार ने जांच में पांच रेजिडेंट डॉक्टर को दोषी माना था। इसके विरोध में जयपुर के रेजिडेंट डॉक्टरों पिछले छह दिन से हड़ताल पर हैं।
जोधपुर में डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों में साढ़े पांच सौ रेजिडेंट डॉक्टर पीजी कर रहे हैं। उनकी हड़ताल से एमडीएम अस्पताल, महात्मा गांधी अस्पताल, कमला नगर चेस्ट हॉस्पिटल और उम्मेद अस्पताल में सेवाएं प्रभावित हुईं। रेजिडेंट डॉक्टर्स ने आउटडोर, इमरजेंसी, आईसीयू, वार्ड का बहिष्कार किया। सभी मेडिकल कॉलेज में एकत्रित हुए और यहां विरोध-प्रदर्शन के बाद प्राचार्य को अपनी मांग का ज्ञापन सौंपा। मांगे नहीं मानने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी।

133
6441 views

Comment