logo

शारदीय नवरात्र : सामाजिक संस्था के सदस्यों ने कन्याओं संग बुजुर्ग माताओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद

वाराणसी (उप्र)। सामाजिक संस्था माधव सेवा संस्थान जगापट्टी वाराणसी के सदस्यों द्वारा शारदीय नवरात्रि के पर्व पर जगापट्टी  में 9 बुजुर्ग  माताओं और कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया गया। संस्था द्वारा अनोखी पहल करते हुए 9 बुजुर्ग माताओं को भी पूजन कर भोजन कराने का कार्य किया गया।

संस्था के प्रभारी प्रीतेष कुमार त्रिपाठी  ने कहा कि, 'इसका उद्देश्य  लोगों तक यह संदेश पहुंचाना है कि आदिशक्ति  का रूप सभी महिलाएं होती हैं। फिर चाहे वह  छोटी लड़कियां हो या बुजुर्ग माताएं, हम सबको सभी महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।'

संस्था की अध्यक्षा श्रीमती ललिता त्रिपाठी ने कहा कि, 'वर्तमान समय में संस्था द्वारा लगातार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनको सम्मान दिलाने तथा उनके अंदर लीडरशिप की क्वालिटी लाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है, ताकि महिलाएं अपने हक और अधिकार के लिए स्वयं लड़कर आगे बढ़ सके और इसके प्रति जागरूक हो सके।' संस्था के लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, ललिता त्रिपाठी, खुशी त्रिपाठी, आशीष मिश्रा, ब्यूटी, रिद्धि उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहें।

144
14657 views