logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Jio Down: मोबाइल इंटरनेट और Jio Fiber की सर्विस ठप, यूजर्स हुए परेशान, X पर की शिकायत

Jio Down: Jio यूजर्स को अचानक मोबाइल सर्विस को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा. कई यूजर्स ने बताया कि वे मोबाइल इंटरनेट और Jio Fiber सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. इसके बाद बहुत से Jio यूजर्स ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर Jio की सर्विस डाउन होने की जानकारी दी. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Jio Down: Jio की सर्विस को लेकर कई इलाकों से शिकायत आ रही हैं. कई यूजर्स ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर Jio की सर्विस को लेकर शिकायत की. कई इलाकों में मोबाइल यूजर्स और Jio Fiber यूजर्स इंटरनेट सर्विस का एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं. इतना ही नहीं कई यूजर्स ने बताया कि वे Jio Sim से फोन कॉल भी नहीं कर पा रहे हैं.

रियल टाइम आउटेज रिपोर्टिंग वेबसाइट Downdetector ने भी इस आउटेज की जानकारी को कंफर्म किया है. यहां करीब दोपहर 1 बजे के बाद से कई लोगों ने Jio की सर्विस को लेकर रिपोर्ट किया और 800 से ज्यादा लोगों ने यहां रिपोर्ट की है.

दोपहर 2 बजे के आसपास करीब 51 पर्सेंट लोगों को JioFiber पर परेशानी का सामना करना पड़ा था. 42 पर्सेंट मोबाइल इंटरनेट नेटवर्क की प्रोब्लम का सामना कर रहे थे और 7 प्रतिशत कॉल्स से परेशान थे.

कई यूजर्स की रिपोर्ट, कहा गेम भी नहीं खेल पा रहे
Jio यूजर्स ने शिकायत की वे इंटरनेट ना चलने की वजह से BGMI और Free Fire MAX जैसे मोबाइल गेम नहीं खेल पा रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि वे अपने हैंडसेट में इंटरनेट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं.

135
1961 views

Comment