logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*क्षत्रियो ने की अलीगढ़ में भाजपा प्रत्याशी के विरोध में महापंचायत*

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा द्वारा क्षत्रियों को हाशिए पर ढकेलने के विरोध में क्षत्रियों ने भरी हुंकार
प्रदेश भर से एकत्रित हुए हजारों क्षत्रिय समाज के नेताओं ने कहा कि भाजपा के लिए क्षत्रिय समाज दशकों से तन मन धन से समर्पित है परंतु बीजेपी क्षत्रिय समाज के नेताओं और कार्यकर्ताओं को हांशिये पर पहुंचने का कार्य कर रही है क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ लोगो ने कहा कि क्षत्रिय समाज युगो युगो से देश की रक्षा और समाज के हित एवं समाज की रक्षा के लिए हमेशा जान न्योछावर करता रहा है.
क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ नेताओं ने कहा भाजपा संगठन दलाल, बेईमान, भूमाफिया और अपराधियों को संरक्षण देने वाले प्रत्याशी जनता के ऊपर थोप रही है. हम अलीगढ़ भाजपा प्रत्याशी का विरोध कर अलीगढ़ की जनता का दोहन और शोषण नहीं होने देंगे अलीगढ़ भाजपा प्रत्याशी के विरोध में मुर्दाबाद के नारे हजारों लोगों की भीड़ ने लगाये!

*योगी जी से वैर नही ,अमित शाह की खैर नहीं*

8
2978 views

Comment