logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अल वसी फाउंडेशन द्वारा जामा मस्जिद लखनऊ में दीनी क्विज़ कॉम्पटीशन

*अल वसी फाउंडेशन द्वारा जामा मस्जिद में दीनी क्विज़ कॉम्पटीशन।*

अल वसी फाउंडेशन द्वारा जामा मस्जिद तहसीनगंज लखनऊ में दीनी क्विज़ कॉम्पटीशन का इन्ऐक़ाद किया गया।
प्रोग्राम की शुरुआत जनाब रईस काजिम साहब ने तिलावते सूरह यासीन से की।
इस प्रोग्राम में अलग-अलग शहरों से 72 लोगों ने हिस्सा लिया।
प्रोग्राम में मौलाना सैयद हैदर अब्बास साहब, मौलाना सैयद कल्बे सिब्तैन नूरी, मौलाना कल्बे आबिद साहब, मौलाना मोहम्मद हसन साहब, जनाब रईस काजिम साहब और रिजवी टूर के शुजा अब्बास साहब मौजूद थे।
दीनी क्विज़ कॉम्पटीशन में पहला ईनाम बाराबंकी की यमन जहरा को, दूसरा ईनाम नेपियर कालोनी लखनऊ के तालिब अली रिज़वी को, तीसरा ईनाम हरिनगर लखनऊ के कायम हैदर रिज़वी को चौथा ईनाम लखनऊ की कनीज़ सुगरा को और पांचवां ईनाम लखनऊ की नरजिस फात्मा को हासिल हुआ।
पहले ईनाम में जियारत कर्बला ए मोअल्ला, दूसरे ईनाम में टीएमटी स्कालरशिप, तीसरे ईनाम में जियारत सैयद सालिस आगरा, चौथे ईनाम में जियारत जोगीपुरा और पांचवां ईनाम 500/-रू का दिया गया।

129
1144 views

Comment