logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का आयोजन संपन्न।

रुड़की। हरिद्वार। सब्जी मंडी, पिरान कलियर मार्ग गंगानहर घाट पर आहार फाउंडेशन द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया इस आयोजन के द्वारा स्वच्छ भारत एवं स्वस्थ भारत का संकल्प सभी ने लिया।
स्वच्छता अभियान के दौरान उपस्थित जागरूक जनता ने भी सहयोग दिया।
आहार फाउंडेशन के निदेशक मन्नू भटनागर तथा सुरभि चांदना ने कहा कि इस स्वच्छता अभियान के द्वारा शहर में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है और साथ ही में स्वच्छ भारत तथा स्वस्थ भारत के उद्देश्यों की जानकारी भी देना है।
इस अवसर पर मनन घोंसला, नितिन कुमार, सुमित साहू, वंशिका, सार्थक, अंशुमान, सचिन, मनोज, सुरभि, रजत शर्मा, मुकुल, शुभम शर्मा आदि स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर सहयोग दिया।
अंत में आहार फाउंडेशन द्वारा सहयोग देने वाले सभी का आभार प्रकट किया गया।

140
1635 views

Comment