भाजपा कार्यकर्ताओं ने घरों पर झंडा लगाकर मनाया स्थापना दिवस
दरभंगा(तारडीह)भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाकर स्थापना दिवस मनाया। भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष सह जिला प्रवक्ता कन्हैया चौधरी के नेतृत्व में शेरपुर नारायणपुर पंचायत के शक्ति केंद्र पर पार्टी का झंडा लगाकर स्थापना दिवस मनाया।मौके पर कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी सहित कई अन्य नेताओं की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।कार्यकर्ताओं ने बताया कि त्याग और तपस्या से आज भाजपा के झंडे पर हम गौरवान्वित हो रहे हैं।जनसंघ से लेकर भाजपा के स्थापना काल तक पार्टी के विचारों को रखा तथा पार्टी के महापुरुषों के वलिदान तथा कार्यकर्ताओं के मेहनत से ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक संगठन बना है जो कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है।मौके पर लालकांत झा,बृजेश झा,सुनिल मिश्रा,पुरुषोत्तम झा, सुनील मिश्रा,घनश्याम ठाकुर,रामशंकर सिंह,बलराम सिह, हुकुमदेव यादव,गोपाल झा,नथुनी ठाकुर,रामशीष यादव, अयोध्यालल चौधरी,बलराम झा एवं भाजपा कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजुद थे।