logo

लोधी सेना संगठन की मीटिंग में लिए गए कई फैसले

शिवपुरी (मध्यप्रदेश)। जिले की करैरा विधानसभा में लोधी सेना संगठन की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस मौके पर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

बैठक की शुरुआत वीरांगना महारानी अवंति बाई लोधी के चित्र पर रोली तिलक लगाकर पुष्प अर्पित करके की गई। इसके बाद लोधी सेना संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। संगठन ने देवेंद्र लोधी को जिला सचिव, नीतेंद्र लोधी करैरा लोधी सेना, रामकुमार लोधी सिरसौद मण्डल अध्यक्ष लोधी सेना, नीरज लोधी दिनारा मंडल अध्यक्ष लोधी सेना बनाया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए दुर्ग सिंह लोधी पत्रकार ने बताया कि लोधी समाज  के 25 हजार मतदाता करैरा विधानसभा में निवास करते हैं परन्तु लोधी समाज की कोई गिनती नहीं है। चाहे भाजपा या कांग्रेस या फिर बसपा हो किसी भी पार्टी ने आज तक नहीं कहा कि लोधी समाज हमारा सहयोग करती है। कोई भी नेता हमारी समाज की मदद नहीं करता है। अब लोधी समाज के युवा जाग गए हैं लोधी समाज के साथ अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लोधी समाज किसी नेता या पार्टी की गुलाम नहीं है। अब जो भी पार्टी या नेता हमारी लोधी समाज के साथ रहेगा और अन्याय एवं शोषण नहीं होने देगा। पूरी लोधी समाज उस दल और उसी नेता के साथ रहेगा। साथ ही कहा कि महारानी वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की करैरा विधानसभा में एक भी जगह मूर्ति नहीं लगी है अब समय आ गया है कि करैरा विधानसभा में अवंती बाई लोधी की मूर्ति लगनी चाहिए।

इस बात का लोधी सेना संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समर्थन करते हुए कहा कि अब हम इस मांग को पूरा करके रहेंगे। लोधी सेना संगठन के जिला अध्यक्ष अजब सिंह लोधी ने सभी को सम्बोधित किया। दुर्ग सिंह लोधी पत्रकार ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम महानायिका वीरांगना महारानी अवंति बाई लोधी की मूर्ति के लिए चार जगह चिन्हित की है उनमें सबसे पहले कच्ची गली गोल नंबर, दूसरी जगह पुलिस लाईन के सामने टीला रोड़ तिराहा, तीसरी जगह गुप्ता दालमिल के आगे सेल्फी पोंइट तिराहा, तथा चौथी जगह सिल्लारपुर तिराहे पर आदि किसी भी जगह में से एक जगह लग जाए। जो भी राजनैतिक दल वीरांगना महारानी अवंति बाई लोधी जी की मूर्ति लगाने की लिखित में देगा करैरा विधानसभा की पूरी लोधी समाज उसी दल और नेता का सहयोग करेगा।

इस कार्यक्रम में लोधी सेना संगठन के जिलाध्यक्ष अजबसिंह लोधी, छात्र सेना संगठन के जिलाध्यक्ष राममिलन (रामू) लोधी, राघवेंद्र लोधी कार्यकारी जिला अध्यक्ष, श्यामसुन्दर लोधी बैसोरा, आजाद लोधी बैसोरा ब्लॉक सचिव करेरा, सुमित लोधी,राघवेंद्र लोधी महामंत्री करेरा, सुमित लोधी समोहा, प्रदीप लोधी, अमन लोधी, कमल सिंह लोधी, एड. निहाल लोधी, लाखन सिंह लोधी ब्लाॅक संगठन पिछोर, अंकित लोधी, विकाश लोधी, नीलेश लोधी, सुरेन्द्र लोधी, नरेश लोधी, लक्ष्मी नारायण लोधी नवली,ब्रजेश लोधी मामोनीखुर्द, प्राण सिंह लोधी जुझाई, रामकुमार लोधी, यसवेंद्र लोधी करेरा बम्हारी जिला मीडिया प्रभारी, सिरसौद, नवल लोधी छितरी, अमित लोधी कुचलौन, विवेक लोधी, उमेश लोधी, अवतार लोधी, नीतेंद्र लोधी सहित एक सैकड़ा से अधिक युवा उपस्थित थे।



146
14683 views
  
7 shares