logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के 40 थानों का गठन

लखनऊ। महिला और बाल सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के 40 थानों का गठन करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। 

योगी सरकार के इस निर्णय के तहत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को थानों के रूप में मान्यता प्रदान कर दी गयी है। प्रदेश के 40 एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट्स को थाना बनाया गया है तथा 40 नए यूनिट का भी गठन किया गया है। उत्तर प्रदेश के पुलिस मुख्यालय के उपरोक्त प्रस्ताव पर यूपी के गृह विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
 
इस बीच खबर मिली है कि केंद्र सरकार ने यूपी सरकार को 1440 लाख की वित्तीय सहायता मंजूर की। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य के 40 जिलों में  एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाने शुरू करेगी। इन जिलों में मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, झांसी, मुरादाबाद, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, बस्ती, बरेली, महाराजगंज, मऊ, कानपुर, गोरखपुर, बिजनौर, जौनपुर, आजमगढ़, फिरोजाबाद, पीलीभीत, सीतापुर, बलिया, बागपत, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, कुशीनगर, बाराबंकी, खीरी, बहराइच, बलरामपुर,बदायूं, सिद्धार्थनगर, उन्नाव, हरदोई और श्रावस्ती आदि शामिल हैं।

 इसके अतिरिक्त महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए प्रदेश के रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, हापुड़, बुलंदशहर, सहारनपुर, शामली, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी, फतेहपुर, देवरिया, संतकबीरनगर, गोंडा, गाजीपुर, चंदौली, संतरविदासनगर, मिर्जापुर, सोनभद्र, अमरोहा, संभल, रामपुर, कासगंज, कानपुर देहात, कन्नौज, इटावा, औरैया, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, जालौन आदि 40 जिलों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का भी गठन किया गया है।

289
18775 views

Comment