logo

श्योपुर के निवर्तमान अपर कलेक्टर एसआर नायर को तबादले पर भावभीनी विदाई

श्योपुर (मध्य प्रदेश)। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना होने पर जारी आदेश के अनुसार श्योपुर अपर कलेक्टर एसआर नायर को अपर कलेक्टर नीमच बनाया गया है। इस आदेश के जारी होने पर उनको आज कलेक्ट्रेट कार्यालय श्योपुर के सभागार में सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी। 

निवर्तमान अपर कलेक्टर एसआर नायर ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, 
 'श्योपुर जिले में मुझे प्रमोशन मिला। साथ ही यह चंबल संभाग का सबसे शांत और सुन्दर जिला है। यहां पर मेरी पदस्थापना संयुक्त कलेक्टर के रूप में हुई थी। इस जिले में मेरा अनुभव काफी अच्छा रहा। श्योपुर जिले की पदस्थी के दौरान हमनें कोरोना के संकटकाल में माईग्रेट लेबर को उनके जिलों में पहुंचाने का कार्य किया। साथ ही उपार्जन के कार्य को भी कुशलता से अपनी टीम के साथ अच्छे ढंग से किया।'

 उन्होने कहा कि, 'उपार्जन और कोरोना संकटकाल में अच्छी तरह कार्य करने की प्रेरणा कलेक्टर  राकेश कुमार श्रीवास्तव के सहयोग से ही संभव हो सकी। उन्होंने कहा कि, 'उनकी 38 साल की नौकरी में श्योपुर में कार्य करना उनके एक अच्छा अनुभव है। श्योपुर में कार्य के दौरान किसी कर्मचारी को डांटने की कभी आवश्यकता नहीं पड़ी।' उन्होंने कहा कि कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव सरल और सहज स्वभाव के व्यक्ति हैं। किसी भी कार्य को आसानी से सरलतापूर्वक करते हैं।' उन्होंने एसपी सम्पत उपाध्याय के बारे में बताया कि, 'वे शांतिप्रिय तरीके से कार्य करते हैं।'     

कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, 'एडीएम  एसआर नायर से उनके संपर्क 2004 से रायसेन जिले है। उन्होने वैश्विक महामारी कोविड-19 एवं उपार्जन कार्य को काफी अच्छे से संभाला। एसआर नायर किसी भी कार्य को दृढ़ता से करते हैं। जिले को गति देने में उनका कार्य सराहनीय रहा है। मैं उनके कार्यकाल में कलेक्ट्रेट के कार्य से निश्चित था। उनका स्थानांतरण नीमच जिले के लिए लाभ है।'

इस अवसर पर कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय, जिला पंचायत के सीईओ राजेश शुक्ल, एसडीएम श्योपुर  रूपेश उपाध्याय, कराहल  बिजेन्द्र सिंह यादव, डीपीओ महिला बाल विकास  ओपी पाण्डेय, सहायक संचालक ओबीसी कु. निकिता तामरे, कार्यपालन यंत्री पीआईयू  विपिन सोनकर, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी  रिशु सुमन, एसएलआर नाथूराम सखवार, तहसीलदार श्योपुर  राघवेन्द्र सिंह कुशवाह, बडौदा भरत नायक, नायब तहसीलदार सुश्री रजनी बघेल, सीएमओ सुश्री मिनी अग्रवाल, कलेक्टर कार्यालय के ओएस  दिलीप बंसल, सहित एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

158
14849 views