logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिलीप नगर : गेहूं के खेतों में आग का रौद्र रूप, कई बीघा से ज्यादा फसल जलकर हुई खाक, बेबस ताकते रह गए किसान

दिलीप नगर : गेहूं के खेतों में आग का रौद्र रूप, कई बीघा से ज्यादा फसल जलकर हुई खाक, बेबस ताकते रह गए किसान


मोबाइल कैमरों में कैद वीडियो और फोटो में गेंहू की फसल में अचानक भड़की आग तांडव मचा रही है और आग की ऊंची-ऊंची लपटें धुएं के गुबार के साथ अफरातफरी फैलाए हुए हैं और लोग आग बुझाने की कोशिशों में जुटे हैं

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला के अंतर्गत कुंडवा उर्फ दिलीप नगर चौराहे के पास में खेतों में पककर तैयार खड़ी गेंहू की फसल भीषण आग में जलकर खाक हो गई. अज्ञात कारणों से भड़की आग पर जब तक काबू पाया जा सका तब तक कई किसानों की सालभर की मेहनत धुआं-धुआं हो गई. प्रशासन ने आग से हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है.

शुक्रवार को दोपहर बाद कुशीनगर जिले के कुंडवा उर्फ दिलीपनगर गांव के खेतों में आग ने तांडव मचाया. मोबाइल कैमरों में कैद वीडियो और फोटो में गेंहू की फसल में अचानक भड़की आग तांडव मचा रही है और आग की ऊंची-ऊंची लपटें धुएं के गुबार के साथ अफरातफरी फैलाए हुए हैं और लोग आग बुझाने की कोशिशों में जुटे हैं

सूचना मिलने के काफी देर बाद मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करना पड़ी और आग करीब घंटो बाद बुझ सकी
आगजनी की घटना की जानकारी मिलने के बाद खुद लेखपाल भी मौके पर जा पहुंचे और उन्होंने अपने मातहत अधिकारी कर्मचारियों को आगजनी से नुकसान का आकलन पूर्ण करने के आदेश दिए.

144
2570 views

Comment