logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सड़क दर्घटनाओं में कमी लाने करें प्रभावी प्रयास : सप्रे

भोपाल (मध्य प्रदेश)। सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। कमेटी के चेयरमैन अभय मनोहर सप्रे ने प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मृत्यु की संख्या को कम करने के लिये सड़क सुरक्षा की दिशा में निरंतर सार्थक एवं प्रभावी प्रयास करने के निर्देश नोडल विभागों को दिये। उन्होंने सभी नोडल विभागों से अपेक्षा की कि वे सड़क सुरक्षा के लिये जरूरी एहतियाती कदम उठायें।

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने कहा कि प्रदेश स्तर पर सड़क सुरक्षा की दिशा में प्रभावी कार्यवाही शीघ्र सुनिश्चित की जायेगी। बैठक में कोविड-19 को लेकर एक्शन प्लान पर भी चर्चा की गई। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत विशेषकर हाई-वे पेट्रोलिंग, चिल्ड्रन स्कल एजकेशन, ट्रेनिंग ऑन रोड सेफ्टी फॉर इंजीनियर्स एवं रोड सेफ्टी स्टॉफ. स्टालेशन ऑफ एसएलडी डिवाइस एवं न्य मोटर व्हीकल एक्ट के लाग किये जाने के व्हीकल एक्ट के लागू किय जान क संबंध में विस्तार से चर्चा हुई।

वर्चुअल बैठक में सड़क सुरक्षा के संबंध में की गई अब तक की कार्रवाई का प्रेजेन्टेशन भी किया गया। प्रेजेन्टेशन में यातायात उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध की गई सुरक्षा कार्यवाही, लॉकडाउन अवधि में हुई सड़क दुर्घटनाओं, कोरोना काल के अनलॉक अवधि की कार्य-योजना, सभी नोडल विभागों के लिये आगामी कार्य-योजना, सड़क सुरक्षा अंतर्गत जरूरी सुधार एवं कार्यवाही, सड़क मुख्य दर्घटनाओं के ब्लेक स्पॉट को चिन्हित कर उनमें सुधार, रोड सेफ्टी ऑडिट,क्रेश बेरियर, रम्बल स्ट्रीप्स, साइन बोर्ड्स के संबंध में की गई कार्रवाई और आगामी योजना की चर्चा को प्रदर्शित किया गया।






256
14948 views

Comment