logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

योगी ने लालू पर साधा निशाना, बोले-'इन्होंने तो गाय भैंस का चारा भी नहीं छोड़ा, वह भी खा गये'

-कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को किया सम्बोधित
कैमूर (बिहार)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में राजग प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि, 'इन लोगों ने तो गाय भैंस का चारा भी नहीं छोड़ा, उसे भी खा गये।'

जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, 'कोरोनाकाल में मोदी जी और नितीश जी की सरकारों ने गरीबों के हित के लिए काम किया। गरीबों के लिए गरीब कल्याण रोजगार योजना की शुरुआत हुई।' 

उन्होंने कहा कि, 'एक तरफ विकास की योजनाओं को लोकार्पित करने वाली सरकारें हैं, दूसरी तरफ जाति और नरसंहार करवाने वाली पार्टी हैं। एक भारत श्रेष्ठ भारत की के संकल्प पर काम हो रहा है।' 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, 'मोदी सरकार ने पिछले 6 वर्षों में बिना भेदभाव के काम किया, आम जन मानस की  योजनाओं के लाभ देने में जाति , मज़हब नहीं पूछी। सबका साथ सबका विकास के तहत सबको साथ लेकर चलने की कोशिश हुई। इसके विपरीत कांग्रेस और उसकी सहयोगी राजद के एजेंडा में गरीब कल्याण नहीं था। उनके एजेंडे में परिवार था। राजद के पोस्टर में 4 के अलावा पांचवें की कोई जगह नहीं है। राजद के नेतृत्व में यहां तो गाय भैंस का चारा  भी खा गये।' 

उन्होंने कहा कि,'याद कीजिये कि बिहार में नितीश कुमार से पहले राजद की सरकार थी , बिहार का नवजवान अपनी पहचान बताने के लिए सकुचाता था। इसके विपरीत आज नितीश जी के नेतृत्व में बिहार उन्नति कर रहा है।' 

 उन्होंने रामगढ़ की जनता से राजग प्रत्याशी को भारी मतों से जिताकर नितीश कुमार के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया।

282
14966 views
1 shares

Comment