logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मऊ में नशे में धुत शराबी ने दांत से काट डाला सिपाही का कान

मऊ (उत्तर प्रदेश)। जनपद स्थित सरायलखंसी थाने के पिपरीडीह बाजार में उधम मचा रहे शराबियों को रोकने गए सिपाही का कान नशे में धुत शराबी ने काट लिया। इस दौरान बाजार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सिपाही को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उसे छोड़ दिया।

पिपरीडीह बाजार में देर शाम साढ़े सात बजे के करीब आधा दर्जन शराबी एक फल की दुकान पर एकत्र होकर आपस में हंगामा कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर पिपरीडीह चौकी पर तैनात सिपाही अजय कुमार शराबियों को शांत कराने के लिए मौके पर पहुंचा।

पुलिस को देखकर हंगामा कर रहे शराबी फरार हो गए, लेकिन दो शराबी मौके पर अड़े रहे। सिपाही ने दोनों को दबोचा। दोनों शराबी गाजीपुर जिले के मरदह थाने के जुझारपुर गांव के निवासी हैं। बताया जाता है सिपाही दोनों को आटो में बैठाकर थाने लाने का प्रयास कर रहे थे।

इसी दौरान एक शराबी ने सिपाही अजय कुमार का कान काट डाला। इस दौरान सिपाही का आधा कान कटकर अलग हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घायल सिपाही को पुलिस कर्मियों ने उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने शराबियों को थाने पर बैठाया है। 

307
14945 views

Comment