logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पाली में बोले गहलोत, इनकम टैक्स के जरिए विपक्ष को डरा रही केन्द्र सरकार।

पाली में बोले गहलोत, इनकम टैक्स के जरिए विपक्ष को डरा रही केन्द्र सरकार।
पाली. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेताओं ने झूठ फैलाकर राजस्थान की जनता को गुमराह किया। उन्होंने मोदी सरकार को तानाशाह बताते हुए कहा कि देश के दो-दो मुख्यमंत्रियाें को जेल में बंद कर दिया है। देश में मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। गहलोत मंगलवार को यहां अणुव्रत नगर मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी की नामांकन सभा के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश में ऐसा माहौल बना है। भाजपा के पास ऐसी वॉशिंग मशीन है कि दूसरी पार्टियों के लोग उनमें शामिल होते हैं तो उनके सभी दाग धुल जाते हैं। उन्हें ईडी, इनकम टैक्स और सीआईडी का डर नहीं लगता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई के जरिए विपक्ष को डरा रही है। लोकतंत्र को बचाने के लिए उन्होंने कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने भाजपा पर तानाशाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तहसीलदार का ट्रांसफर तक नहीं करवा सकते तो जनता के काम किया करेंगे। इस मौके राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा, विधायक भीमराज भाटी, जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, संगीता बेनीवाल, शिशुपालसिंह राजपुरोहित, बद्रीराम जाखड़, डिंपल राठौड़, महावीरसिंह सुकरलाई, सुनील चौधरी, नीलम बिड़ला समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।संगीता ने दाखिल किया नामांकन, कांग्रेस के नेता पहुंचे पाली
लोकसभा चुनाव के चलते मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी संगीता बेनीवाल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान जनसभा का आयोजन भी किया गया। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा, विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली सहित कई नेताओं ने सम्बोधित किया। फोटो : शंकरलाल फुलवारीया

7
1099 views

Comment