logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नहीं रहे जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के पूर्व महासचिव व अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ओबरा के महासचिव प्रभात पाण्डेय

सोनभद्र ओबरा:- नहीं रहे जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव व अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ओबरा के वर्तमान महासचिव प्रभात पाण्डेय जी। आपको बता दें कि आज फिर सोनभद्र जिले से एक और कट्टर कांग्रेसी वरिष्ठ नेता प्रभात पाण्डेय के जीवन का अंत हो गया। जिन्होंने कांग्रेस कमेटी सोनभद्र में अपने कार्यों को लेकर अपनी एक अलग ही पहचान बनाई। जो हमेशा ही पार्टी के हितों को लेकर सदैव तत्परता और निष्ठा के साथ अपना कार्य किया करते थे। साथ ही उन्होंने समाज में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई थी। उनका स्वभाव उनके जीवन में हमेशा ही मिलनसार और खुश मिजाज रहा। आज सोनभद्र जिले से उनके जाने के कारण सोनभद्र जिले में एक अपूर्णिय छती हुई है। जिसे अब कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता। आज सोनभद्र जिले से एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कहे या एक अच्छे व्यक्तित्व के धनी के जीवन का अंत हो गया। कहते हैं की शुरुआत होती है तो अंत भी होता है। आपको बता दें कि कल शाम अचानक तबियत बिगड़ने की वजह से उन्हें वाराणसी के सर सुंदरलाल चिकित्सालय वाराणसी में भर्ती कराया गया। जहां कालरात्रि से ही उनका उपचार चल रहा था। परंतु आज दोपहर में उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ने की वजह से उनका निधन हो गई।

115
11106 views

Comment