logo

कोरोना से बिहार के सीनियर आईपीसी विनोद कुमार की मौत

- पूर्णिया रेंज के थे आईजी

पटना।
बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर है। बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी और पूर्णिया रेंज के आईजी विनोद कुमार की कोरोना के चलते मौत हो गई। उन्हें पिछले चार दिनों से पटना एम्स में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विनोद कुमार की मौत शनिवार की रात 11 बजे हुई। तकरीबन 59 साल के विनोद सिंह डायबिटीज के भी पेशेंट थे। उनकी मौत की जानकारी एम्स के अधीक्षक डॉ. सीएम सिंह ने दी है। बिहार सरकार के इस पुलिस अधिकारी की मौत की खबर ने पुलिस महकमें में शोक की लहर फैला दी है। आईजी विनोद कुमार से पहले, बिहार सरकार के एक मंत्री का भी कोरोना से निधन हो गया था। शुक्रवार की सुबह ही बिहार में नीतीश सरकरा के पंचायती राज मंत्री कपिल देव कामत का निधन हो गया था। मधुबनी के बाबूबरही से विधायक कामत कोरोना से पीड़ित थे और कई दिनों तक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती रहे थे।

विनोद कुमार पूर्णिया प्रक्षेत्र के पहले आईजी बने थे। इससे पहले पूर्णिया में डीआईजी थे। आईजी विनोद कुमार 2001 बैच के आईपीएस ऑफिसर थे। वो नालंदा  जिला के बिहार शरीफ के रहने वाले थे। 15 अगस्त 2019 को पूर्णिया प्रक्षेत्र के पहले आईजी के रूप में इनका नोटिफिकेशन हुआ था और 20 अगस्त 2019 को उन्होंने पूर्णिया में योगदान किया था। इससे पहले वो भागलपुर में आईजी रहे थे। इसके अलावा दरभंगा और एसटीएफ के डीआईजी रह चुके थे। वो सुपौल के एसपी और मुजफ्फरपुर रेल के एसपी भी रह चुके थे।




144
14686 views