logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्वीप कार्यक्रम के तहत हिण्डौन , (करौली) में मतदाता जागरुकता रैली

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ हिण्डौन के तत्वावधान में स्वीप कार्यक्रम के तहत आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर हिण्डौन से मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। रैली को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली शुभारम्भ के समय प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर गाइड सीमा जादौन, उत्कर्ष स्कूल की प्रिंसीपल पूजा सिंहल, चन्द्रा स्कूल के प्रिंसीपल चेतन शर्मा,मोनिका गुप्ता,शोभारानी, शारीरिक शिक्षक विनोद मीना उपस्थित थे।
मतदाता जागरूकता रैली का नेतृत्व स्काउट सचिव मुकेश कुमार लहकोडिया व संयुक्त सचिव प्रियंका शर्मा ने किया।
स्काउट गाइड एवं विद्यालयों के छात्र छात्राएँ हाथों में बैनर ,तख्ती लेकर मतदान जागरुकता के नारे लगाते हुए चल रहे थे। " सारे काम छोड दो, सबसे पहले वोट दो। जैसे नारों से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। रैली एस डी एम कोर्ट, जोशी मार्केट, गोल्डन मार्ट, शिवालय, मोहन नगर, टेलीफोन एक्स चेंज चौराहा, अस्पताल रोड, तहसील रोड होते हुए वापस मोहन नगर स्कूल पहुँची।

157
3379 views

Comment